Friday, 9 March 2012

सत्ता की साइकिल पर सवार सपाई खरे उतरेंगे, एक बड़ा सवाल?


तमाम जानकारों और रणनीतिकारों की अटकलों पर विराम लगाते हुये जिले ही नही बल्कि प्रदेश की जनता ने समाजवादी पार्टी को प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता के मुहाने तक बैठा दिया है और अब अगले कुछ दिनों में कुछ औपचारिकताओं को पूरा कर नेताजी प्रदेश का सीएम पद•ाार चौथी बार सं•ाालेंगे। जाहिर है, ऐसे में जनता को अब बहुत सी उम्मीदें सपा सरकार से हैं और बात यदि सीतापुर कि की जाये तो जिले से विधानस•ाा पहुंचनें वाले सात सपा विधायकों से जिले के लोग अब जिले की तस्वीर बदलने की उम्मीद लगाने लगे हैं। पूर्व के कार्यकालों को पूरा करने वाले सपा विधायकों से लोग उम्मीद के साथ साथ उन पर एक सवाल •ाी करने लगे हैं कि क्या वह इस कार्यकाल में उनकी उम्मीदों पर खरा उतर सकेंगे?
दरअसल सीतापुर जिले को विकास की बेहद आवश्यक्ता है। जिस तरह अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी ने पार्टी के मैनीफेस्टो के हर एक बिन्दु का प्रचार अपने चुनावी अ•िायान में किया, उससे पार्टी की दोबारा पूर्ण बहुमत से सत्ता में वापसी होने से जिम्मेदारी बढ़ गयी है। बेरोजगारी •ात्ते से लेकर कन्या विद्या धन दिये जाने की बात हो या फिर गम्•ाीर बीमारियां जिसमें लीवर, कैंसर, किडनी आदि आते हैं का मुफ्त इलाज होने का दावा करने वाली समाजवादी पार्टी को गरीबों के हितों के लिये कई ऐसे काम और करने होंगे जिससे वह अब तक की सरकारों से महरूम रहे हैं। अखिलेश यादव द्वारा शुरू की गई रथ यात्रा जब सीतापुर पहुंची तो इस दौरान सीतापुर में बंद चीनी मिलों को शुरू कराने और बुनकरों के लिये विशेष योजनायें लागू किये जाने की बात पुरजोर तरह से उनके द्वारा कही गयी। साथ ही अखिलेश ने मीटिंगों के दौरान बेरोगारों के लिये रोजगार उपलब्ध कराये जाने की बात •ाी कही। जनसंदेश टाइम्स पहले •ाी कई बड़े मुद्दे उठा चुका है, जिसमें शहर के अन्दर वर्षों से लंबित एक पुल, लड़कियों के लिये पुराने सीतापुर में एक डिग्री कॉलेज, चिकित्सीय व्यवस्था में वृहद स्तर पर सुधार किये जाने की बात को प्रमुख रूप दिया गया था। इसी तरह गांजरी इलाकों में बाढ़ की बड़ी समस्या से निपटने के लिये •ाी सपा सरकार को कारगर उपाय करने होगे, जिससे लाखों प्र•ाावित लोगों को राहत मिल सके।
लेकिन एक बात से •ाी इंकार किया जाना मुश्किल है कि जिले में पूर्व से रहे सपा के कई विधायकों में काम के नाम पर कोई विशेष कार्य नही किये हैं। उनके क्षेत्रों में आज •ाी लोगों को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। फिर चाहे शिक्षा की समस्या हो या, विकास की दरकार और या फिर रोजगार के साधन पूर्व की बसपा सरकार पर ठीकरा फोड़नें वाले सपा विधायकों को अपने इस कार्यकाल में अग्निपरीक्षा से गुजरना होगा, शायद त•ाी प्रदेश के युवा हीरो अखिलेश यादव द्वारा देखा गया नये समाजवाद का सपना पूरा हो सकेगा। गौरतलब है कि नये समाजवाद में अखिलेश ने जिस सपनें को देखा है, उसमें विकास युक्त, •ायमुक्त और अपराध मुक्त शासन की परिकल्पा प्रमुख रूप से है।

No comments:

Post a Comment